सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में ‘मैथ–साइंस मार्वल 2026’ का भव्य आयोजन, छात्रों की प्रतिभा ने मोहा मन*
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- Feb 17, 2026
- 13 views
आजमगढ़ शहीदवारा स्थित सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में मंगलवार को विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी ‘मैथ–साइंस मार्वल 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विज्ञान और गणित से जुड़े नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता, समझ और मेहनत का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक समन्वयक कृष्णप्रिया शुक्ला ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं छात्रों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियाँ बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को और अधिक प्रोत्साहित करें तथा स्वयं भी इस तरह की गतिविधियों में भागीदारी निभाएँ।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. काज़ी सिद्दीक़ हसीब ने कहा कि विद्यार्थियों ने माता-पिता और शिक्षकों के सहयोग से अत्यंत सराहनीय प्रोजेक्ट्स तैयार किए हैं। उन्होंने कहा कि इस सफलता के पीछे छात्रों की मेहनत के साथ-साथ अभिभावकों और शिक्षकों की सक्रिय भूमिका रही है।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में बताया कि सीपीए ग्रुप की चार शाखाएँ—चौरी-चौरा, गोरखपुर, आजमगढ़ और बलिया—सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं और समूह का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनियाँ छात्रों को डॉक्टर, इंजीनियर, उद्यमी, कलाकार या पत्रकार जैसे विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।अभिभावकों से अपील करते हुए अतिथियों ने कहा कि वे बच्चों के प्रोजेक्ट्स में अधिक सहभागिता दिखाएँ और उन्हें निरंतर प्रेरित करें, ताकि बच्चों का आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच और मजबूत हो सके।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं ने आयोजन की सराहना की और इसे एक प्रेरणादायक शैक्षणिक पहल बताया।


रिपोर्टर