दुर्गावती में NH19 पर अंडरपास निर्माण का मुद्दा सदन में गरमाया, मंत्री ने दिया भरोसा

दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट

दुर्गावती (कैमूर):- जिले के दुर्गावती (डहला) के पास NH19 जीटी रोड पर अंडरपास निर्माण को लेकर रामगढ विधायक सतीश यादव उर्फ पिन्टू ने आज विधानसभा में सरकार से कड़ी चर्चा की। उन्होंने पथ निर्माण मंत्री से सवाल उठाते हुए बताया कि NH19 के उत्तर तरफ दुर्गावती-रामगढ़ रोड, दक्षिण तरफ दुर्गावती-चैनपूर रोड तथा दुर्गावती (मरहिया)-हाटा रोड तीनों सड़कें सीधे NH19 से जुड़ती हैं, लेकिन इनसे आने वाले वाहनों व राहगीरों के लिए कोई अंडरपास न होने से रोजाना सड़क हादसे हो रहे हैं, जिसमें लोगों की जान जा रही है।

विधायक ने जोर देकर कहा कि 2011 से NHAI द्वारा सिक्स लेन निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ। उन्होंने मंत्री से निवेदन किया कि यह केवल अंडरपास का मसला नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी बचाने का सवाल है। माननीय मंत्री ने भरोसा दिलाया कि स्वतंत्र अभियंता से तकनीकी अध्ययन कराकर शीघ्र अंडरपास निर्माण कराया जाएगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट