रमजान इबादत, संयम, त्याग और आत्मशुद्धि का प्रतीक-मनीष

संवाददाता सनोज कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी-- प्रारंभ पवित्र रमजान माह के अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सह भारतीय जनता पार्टी नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा सहित अन्य नेताओं ने अल्पसंख्यक परिवारों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। डॉ. मिश्रा ने कहा कि रमजान इबादत, संयम, त्याग और आत्मशुद्धि का प्रतीक है, जो मानवता, सेवा और भाईचारे का संदेश देता है। वहीं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने इसे सामाजिक एकता का पर्व बताया।शुभकामनाएं देने वालों में राणा रणजीत सिंह, विजय प्रसाद गुप्ता उर्फ काला नाग, संतोष ठाकुर, गोपाल प्रसाद यादव, महेश यादव, मंटू कुमार, डॉ. अशोक, सुनील कुमार मिश्रा, वेदव्यास पांडे, संतोष कुमार, सुधीर कुमार, सुनील मिश्रा, दीपक पांडे, आकाश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट