मां को अनोखा तोहफा: नवजात शिशु के फुटप्रिंट का मोमेंटो दे रहा अस्पताल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 19, 2026
- 23 views
डॉ अनुपम व डॉ आरती दे रहे माताओं को भावनात्मक यादगार उपहार
संवाददाता सनोज कुमार की रिपोर्ट
गयाजी-- ए.पी. कॉलोनी स्थित राजेश्वर मेटरनिटी एंड सर्जरी हॉस्पिटल में प्रसूता माताओं को एक यादगार उपहार देकर विदा किया जा रहा है। अस्पताल के निदेशक सह चिकित्सक डॉ. अनुपम कुमार चौरसिया एवं डॉ. कुमारी आरती द्वारा नवजात शिशु के जन्म के बाद मां को बच्चे के फुटप्रिंट का मोमेंटो भेंट किया जाता है।डॉ. अनुपम कुमार चौरसिया ने बताया कि पहले कई अभिभावक अपने बच्चों के फुटप्रिंट की कॉपी की मांग करते थे। इसी को देखते हुए उन्होंने इसे उपहार के रूप में देने की पहल की। पिछले दो वर्षों से यह व्यवस्था लगातार जारी है।उन्होंने कहा कि यह मोमेंटो मां-बाप के लिए जीवनभर की याद बन जाता है और भावनात्मक रूप से भी उन्हें जोड़ता है। साथ ही इससे समाज में एक सकारात्मक संदेश भी जाता है।अस्पताल की इस पहल की अभिभावकों द्वारा सराहना की जा रही है। उनका कहना है कि यह उपहार उनके लिए बेहद खास और अनमोल है, जिसे वे जीवनभर संजोकर रखेंगे।


रिपोर्टर