समाज के बेटी की शादी में मंच का रहा अवर्णीय योगदान ।


संवाददाता, पारसनाथ दुबे


डेहरी रोंहतास। भारतीय मेहतर एकता जागृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु राउत नें प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अपने समाज (मेहतर) की गरीब, बेबस व लाचार बेटी की शादी करनें के लिए "भारतीय मेहतर एकता जागृति मंच" नें कृतसंकल्पित है। श्री राउत नें बताया कि दिनांक 20:02:2026 को बिहार राज्य के समस्ती पुर में समाज की बेटी की शादी में मंच के अधिकारी गण पहुँच कर आर्थिक मदद किये तथा वर बधु को दिल से मुबारक बाद दिया। इस शादी में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु राउत पश्चिम बंगाल, रंजीत राउत बरौनी, श्री मति नीलम जी मुजफ्फरपुर, मेहतर सेवा संघ बिहार के प्रधान महासचिव राज कुमार राउत, एवम प्रदेश कोषाध्यक्ष वीर बसंत लाल आदि लोगों का इस शादी में साराहनीय योगदान रहा। लोगों नें कहा की इस तरह के कार्य करनें से गरीब असहायों की दुआ से हम सभी फलते फूलते रहेंगे। इस लिए हम सभी इस तरह के नेक कार्य को दिलचस्पि के साथ करते हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट