सूने मकानों में चोरी करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Feb 24, 2026
- 2 views
छापीहेड़ा । संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्रवाई हेतु अमित तोलानी, पुलिस अधीक्षक राजगढ़ द्वारा विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में के. एल. बंजारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ एवं अरविंद सिंह राठौर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजगढ़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छापीहेड़ा निरीक्षक हुकुम सिंह मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई कर 02 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
*घटना – ग्राम मोहन (थाना छापीहेड़ा)
फरियादी – राम नारायण पिता कंवर लाल गुर्जर, निवासी ग्राम मोहन।
फरियादी द्वारा दिनांक 14.02.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दोपहर के समय घर पर ताला लगाकर खेत पर जाने के दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सूने मकान का ताला तोड़कर चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी कर ली गई।अपराध क्रमांक 29/26 धारा 331(4), 305(ए) BNS में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त होंडा SP 125 मोटरसाइकिल बरामद की गई।
थाना कोतवाली राजगढ़ की घटना का खुलासा
फरियादी – भेरुसिंह पिता मांगीलाल वर्मा, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम मनोहरपुरा, थाना राजगढ़।
अपराध क्रमांक 103/2026 धारा 331(3), 305(ए) BNS में दिनांक 14.02.2026 को ग्राम मनोहरपुरा स्थित फरियादी के सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी एवं चांदी के आभूषण चोरी किए जाने संबंधी प्रकरण पंजीबद्ध था। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी माखन सिंह द्वारा उक्त घटना करना स्वीकार किया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
1. माखन सिंह पिता चंदर सिंह गुर्जर, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम हिनौती थाना मक्सी जिला शाजापुर
2. बने सिंह पिता चंदर सिंह गुर्जर, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम हिनौती थाना मक्सी जिला शाजापुर
आरोपी माखन सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में हत्या एवं नकबजनी/चोरी के कई प्रकरण पंजीबद्ध हैं, जिनमें —
अपराध क्रमांक 396/2014, धारा 302 भादवि, थाना मक्सी।
अपराध क्रमांक 249/2023, धारा 454, 380 भादवि, थाना मक्सी।
अपराध क्रमांक 104/2025, धारा 454, 380 भादवि, थाना देवास।
अपराध क्रमांक 105/2023, धारा 454, 380 भादवि, थाना देवास।
अपराध क्रमांक 47/2025, धारा 454, 380 भादवि, थाना हाट पीपल्या, जिला देवास।
अपराध क्रमांक 56/2025, धारा 454, 380 भादवि, थाना हाट पीपल्या, जिला देवास।
अपराध क्रमांक 97/2025, धारा 454, 380 भादवि, थाना सानेकच्छ, जिला देवास।
अपराध क्रमांक 249/2023, धारा 454, 380 भादवि, थाना विजयगंज मंडी, जिला देवास।
आरोपी आदतन सूने मकानों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता रहा है।
महत्वपूर्ण भूमिका*
निरीक्षक हुकुम सिंह मीणा (थाना प्रभारी)
उप निरीक्षक जगदीश गोयल
उप निरीक्षक काशीराम मीणा
उप निरीक्षक जसवंत गोठरिया (तकनीकी शाखा)
आरक्षक साहब सिंह दिनकर
आरक्षक इंद्रपाल सिंह लोधी
सैनिक अरुण बना
प्र.आर. कुलदीप


रिपोर्टर