एनबीडब्ल्यू वारंटी को पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Feb 24, 2026
- 147 views
बरसठी (जौनपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने गैर जमानती वारंट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बरसठी जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार मा० न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ जौनपुर द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) मु0नं0 540/18, धारा 498ए भादवि व 4 डीपी एक्ट (आशा बनाम अनिल) के अनुपालन में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार दुबे मय हमराह हेड कांस्टेबल विजय शंकर सरोज ने अभियुक्त अनिल चौहान पुत्र अमर सिंह चौहान निवासी ग्राम चकदोस्त दियाँवा थाना बरसठी जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 40 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त का चालान मा० न्यायालय जौनपुर भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


रिपोर्टर