25 छात्रों ने SOF नेशनल साइंस ओलंपियाड में जीता गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस


संवाददाता,पारसनाथ दुबे 

डेहरी रोहतास।RSK Public School, Bastipur के विद्यार्थियों ने Science Olympiad Foundation द्वारा आयोजित नेशनल साइंस ओलंपियाड (NSO) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

विद्यालय के कुल 100 विद्यार्थियों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 25 छात्रों ने गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की। अन्य सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सफलता से अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

कक्षा अनुसार गोल्ड मेडल विजेता छात्र-छात्राएं:

कक्षा 1:

आयुष कुमार, अनु कुमारी, सृष्टि कुमार, अंशिका कुमारी, तनुश्री, नन्वी शर्मा

कक्षा 3:

शिवम कुमार

कक्षा 5:

आशी सिंह, आयुषी कुमारी, आदित्य कुमार

कक्षा 7:

श्रुति सिंह, हर्षिका राज, आदित्य कुमारी, अंशु कुमारी

कक्षा 8:

अमृत राज, सोनाक्षी कुमारी, स्वास्तिक गौरव, प्रिया रंजन, नव्या किशोर सिंह, वैभव तिवारी, खुशहाली सिंह, साकिब परवीन, रेहाना परवीन

कक्षा 9:

श्रुति कुमारी

कक्षा 10:

करण राज

इन सभी छात्रों ने प्रथम स्तर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप-3 इंटरनेशनल रैंक श्रेणी में गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड प्राप्त किया।

विद्यालय के निदेशक ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय की ओर से बच्चों को आगे और बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु विशेषज्ञ टीमों द्वारा विशेष गाइडेंस दी जाएगी, ताकि वे भविष्य में और भी ऊँचाइयों को छू सकें।

विद्यालय के प्राचार्य, सभी वर्गों के शिक्षकों एवं विषय विशेषज्ञों ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दीं तथा इस सफलता का श्रेय विद्यालय की सुदृढ़ शिक्षण पद्धति, समर्पित शिक्षकों और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत को दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट