अकोढ़ी गोला थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

संवाददाता मोहम्मद अयान


अकोढ़ी गोला। थाना परिसर में थाना अध्यक्ष राकेश गोसाई एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. रवि रंजन के संयुक्त नेतृत्व में आगामी होली पर्व एवं पवित्र रमजान माह को देखते हुए शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति पूर्ण माहौल में मनाना सुनिश्चित करना था। बैठक में थाना अध्यक्ष राकेश गोसाई ने विभागीय दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी देते हुए आम जनमानस से अपील की कि होली के दौरान रंग, पानी एवं संगीत आदि का उपयोग सावधानीपूर्वक एवं दूसरों की भावनाओं का सम्मान करते हुए किया जाए। किसी भी प्रकार की उकसावे वाली हरकत या विवाद से बचें तथा शांति बनाए रखें। रमजान के पवित्र महीने में भी सभी समुदायों द्वारा एक-दूसरे के प्रति सम्मान एवं सहयोग बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया गया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. रवि रंजन, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री प्रणव कुमार, थाना अध्यक्ष श्री राकेश गोसाई, SI फिरोज आलम, विद्युत विभाग के कनीय अभियंता शुभेंदु कुमार सहित समाज के कई गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से निजाम हुसैन, अशोक चंद्रवंशी, राघवेंद्र गुप्ता, बनारसी कुशवाहा, जाकिर हुसैन, उदय प्रताप सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। सभी प्रतिभागियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि दोनों त्योहारों के दौरान कोई भी अनुचित गतिविधि (जैसे तेज संगीत, उग्र रंग खेलना आदि) नहीं होगी तथा आपसी समझदारी से त्योहार मनाए जाएंगे। प्रशासन द्वारा स्थिति पर निरंतर नजर रखी जाएगी तथा किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। जनमानस से अपील है कि होली एवं रमजान को भाईचारे की मिसाल बनाते हुए मनाएं तथा प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट