38 लीटर महुआ शराब बरामद धंधेबाजों की पहचान जारी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Feb 28, 2026
- 2 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डिहरी आनसोन।आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए अकोढ़ी गोला थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार सघन छापेमारी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से कुल 38 लीटर महुआ शराब बरामद की है।विवरण के अनुसार: विदेशी टोला से 25 लीटर महुआ शराब चांदी गांव से 13 लीटर महुआ शराब यह कार्रवाई थाना अध्यक्ष राकेश गोसाई के नेतृत्व में की गई। थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि होली पर्व के दौरान अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी को रोकने के लिए थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। धंधेबाजों एवं शराब माफियाओं की पहचान की जा रही है तथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।पुलिस ने आश्वासन दिया है कि ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जाएगी और जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को अवैध शराब के उत्पादन, भंडारण या बिक्री की जानकारी हो तो तुरंत थाना या पुलिस हेल्पलाइन पर सूचित करें।


रिपोर्टर