खेल से टीम भावना का होता है विकास- प्राचार्य डॉ शैलेंद्र ओझा।
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Feb 28, 2026
- 2 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा,अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता,महिला 2025-26 के अंतर्गत उपविजेता रही जवाहरलाल नेहरू कॉलेज डेहरी की महिला टीम को जे एल एन कॉलेज डेहरी के प्राचार्य प्रो डॉ शैलेंद्र कुमार ओझा ने शुक्रवार को कॉलेज परिसर में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। मौके कॉलेज के प्राचार्य प्रो डॉ शैलेंद्र कुमार ओझा ने कहा कि खेल में जीत-हार तो होते रहती है लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है खेल में भागीदारी करना और अभ्यास करना। जो भी खिलाड़ी ईमानदारी और लगन के साथ अभ्यास करते हैं, उसे सफलता अवश्य मिलती है। खेल से टीम भावना की विकास होती है। जो हमारे जीवन में चुनौतियों से लड़ने को सिखाती है। फाइनल खेल में ना कोई हारता है ना जितता है, एक विजेता होता है तो एक उपविजेता होता है। साथ ही साथ उन्होंने टीम प्रबंधक डॉ नीलम पाल अध्यक्ष हिंदी विभाग, डॉ अभिषेक कुमार अध्यक्ष अंग्रेजी विभाग की खेल में सहयोग करने के लिए प्रशंसा किया। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाले अमर सिंह को भी उनके मेहनत और प्रशिक्षण के लिए बधाई दी। खिलाड़ियों की सराहना करते हुए मनोविज्ञान विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ कमल नयन सिंह ने टीम को अगले वर्ष विजेता टीम के रूप में चयनित होने के लिए प्रयास करने की सलाह दिया। खिलाड़ियों के इस सम्मान समारोह में महाविद्यालय के बर्सर डॉ फरीद आलम, डॉ राजेंद्र प्रसाद,डॉ आनंद कुमार सिंह,डॉ इफ्तिखार अहमद अंसारी, डॉ एस एन सिंह,डॉ कन्हैया कुमार सिंह,राधा रमण सिंह उर्फ मुन्ना सिंह आदि शामिल होकर टीम प्रबंधक एवं टीम के खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी।


रिपोर्टर