शिव-पार्वती के संग महिलाओं ने मनाई हर्षोल्लासपूर्ण होली


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी ऑन सोन रोहतास। एनिकट स्थित झारखंडी मंदिर में महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ होली का पर्व मनाया। सुनिता यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने एकत्रित होकर भगवान शिव और माता पार्वती को अबीर-गुलाल अर्पित किया तथा पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ होली उत्सव मनाया।

मंदिर प्रांगण में महिलाओं ने रंग-गुलाल लगाकर महादेव को होली की शुभकामनाएं दीं। भक्ति गीतों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच पूरे परिसर में आनंद और उमंग का वातावरण बना रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सरोज देवी, काजल देवी, गंगा देवी, रीता देवी, पूजा देवी, अनीता देवी, स्नेहा देवी, शकुंतला देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का परिचय देते हुए होली का पर्व धूमधाम से संपन्न किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट