अलग-अलग जगहो से 20, 04 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार, एक वाहन जप्त

दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट 

दुर्गावती (कैमूर)- होली के रंग शराब के संग मनाने का मन बना चुके हैं शराब को सेवन करने वाले लोगो का हौसला बिहार में शराब बंदी के बाद भी बुलंद है।लेकिन होली पर्व को ध्यान में रखते हुए दुर्गावती पुलिस भी तुम डाल डाल तो मैं पांत-पांत की थ्योरी पर काम कर रही है। लेकिन फिर भी शराब का सेवन करने वाले लोग अपने मनसूबे में कामयाब हो जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को सुबह सूचना के आधार पर दुर्गावती पुलिस ने थाना क्षेत्र के कबिलाशपुर ग्राम से सूरज कुमार पिता टेंगरी राम को धर से गिरफ्तार किया जिनके पास से कुल 4,08 ब्लू लाइन देसी शराब बरामद किया। वहीं थाना क्षेत्र के हीं ग्राम जर्नादनपुर से 15,06 लीटर शराब थाना क्षेत्र के धनेछा रेलवे स्टेशन से चार चक्का  वाहन से शराब को लेकर आ रहे चार चक्का वाहन jh0 9 bd 7783 को भी जप्त कर लिया।इस संबंध में दुर्गावती पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे कार्रवाई जुट गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट