18 लीटर देशी शराब के साथ दो कारोबारी व 6 शराबी गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 06, 2026
- 45 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डिहरी आनसोन रोहतास।मद्य निषेध को लेकर कार्रवाई करते हुए डालमियानगर व डेहरी मुफस्सिल थाना ने 18 लीटर देशी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है. साथ ही शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 6 शराबी को गिरफ्तार हुए हैं।
डालमियानगर थानाध्यक्ष रवि रंजन गुप्ता ने बताया कि थाना क्षेत्र के डालमियानगर न्यू मार्केट से 3 लीटर देशी मसालेदार शराब के साथ कारोबारी न्यू मार्केट डालमियानगर निवासी अनिल कुमार रजक के पुत्र विनय कुमार को गिरफ्तार किया गया है।वहीं थाना क्षेत्र के अलग-अलग भागों से शराब के नशे में हंगामा करते हुए 6 शराबी को गिरफ्तार किया गया है।जांच के दौरान सभी द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई है.
डेहरी मुफस्सिल थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 15 लीटर देशी महुआ शराब के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम खरहा निवासी कारोबारी धनंजय साह के पुत्र दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय के सुपुर्द किया गया है।


रिपोर्टर