वृंदा नगर विकास समिति के होली मिलन समारोह में जमकर उड़ा ग़ुलाल
- राजेश कुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश विशेष संवाददाता
- Mar 08, 2026
- 15 views
वाराणसी। वृंदा नगर विकास समिति द्वारा बीते शनिवार क़ो होली मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शानदार आयोजन वृंदा नगर कॉलोनी टकटकपुर में किया गया था। गुलाब की पंखुड़ियों और अबीर -ग़ुलाल संग कॉलोनी वासियों ने जमकर होली खेली। सांस्कृतिक आयोजन में प्रसिद्ध गायिका रिंकी सिंह ने होली के एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति से कार्यक्रम क़ो रंगमय बना दिया। 'आज बिरज में होली रे रसिया...होली खेले मसाने में जैसे गीतों पर कॉलोनी वासियों ने जमकर ठुमके लगाए।वहीं प्रसिद्ध गायक सुरेन्द्र सिंह एवं मनीष यादव ने अपने गायकी के रंग से लोगों क़ो सराबोर कर दिया। आयोजन में समिति के सभी सदस्य गणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और एक दूसरे क़ो ग़ुलाल लगाकर होली की शुभकामनायें दिया।एक मंच पर एकत्र होकर कॉलोनी वासियों ने आपसी सौहार्द का संदेश दिया। होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि
स्टांप एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार रवींद्र जायसवाल ने वृंदा नगर विकास समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह की प्रशंसा करते हुए कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का पर्व है जो समाज को एकजुट करने का कार्य करता है। कॉलोनी वासी एक दूसरे के काम आने वाले पड़ोसी होते हैं ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से भाईचारा बढ़ता है।
मुख्य अतिथि का स्वागत समिति के संरक्षक कमलेश नारायण सिंह व अध्यक्ष उदयभान सिंह ने अंगवस्त्रम, मोमेंटो और माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पधारे पाण्डेयपुर के कर्मठ पार्षद अशोक मौर्या का सम्मान समिति के वरिष्ठ सदस्य शिव शंकर सिंह और बी. सिंह ने मोमेंटो, अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर किया। वहीं विशिष्ट अतिथि सरसौली की पार्षद एवं बीजेपी महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष कुसुम पटेल का सम्मान गीता सिंह और कान्ति सिंह ने अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर किया।विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद सरसौली राजेंद्र पटेल का सम्मान चंद्रदेव सिंह व श्याम नारायण यादव ने मोमेंटो एवं अंगवस्त्र देकर किया।विशिष्ट अतिथि चंदौली सांसद के प्रतिनिधि नवीन सिंह बबलू का सम्मान अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर जितेन्द्र सिंह एडवोकेट एवं पवन सिंह ने किया। कार्यक्रम में वृंदा नगर विकास समिति के सबसे वरिष्ठ सदस्य सुबोध चंद सामंत उर्फ़ बंगाली दादा का भी सम्मान समिति के संरक्षक और अध्यक्ष ने शाल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर किया। बंगाली दादा ने उपस्थित सभी लोगों क़ो आशीर्वचन दिया।
समिति के महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों, गणमान्य जनों और कॉलोनी वासियों क़ो धन्यवाद प्रेषित कर आभार व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह अतिथियों क़ो समुचित स्थान देने के साथ देख-रेख में लगे रहे।कार्यक्रम में जिलेदार सिंह, रामनगीना सिंह,बंश बहादुर सिंह,रविन्द्र नाथ सिंह, डी.के सिंह,राजीव कुमार सिंह, अवध बिहारी पाठक, विजय सिंह एडवोकेट, एस के पाण्डेय, अनूप श्रीवास्तव, संजीव सिंह, प्रकाश सिंह, राकेश सिंह, गोविन्द सिंह, गोपाल राय, मनोज मिश्रा, अवधेश सिंह अंशु, मनोज सिंह डब्लू, कन्हैया तिवारी,दिगम्बर सिंह, दिनेश मिश्रा, डॉ एस एस यादव, यू.बी सिंह, विनोद कुमार सिंह,रवि प्रकाश सिंह,विवेक सिंह, दिनेश प्रताप सिंह आदि के साथ सैंकड़ो लोगों ने उपस्थित होकर भरपूर सहयोग करते हुए बढ़ चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम क़ो सफल बनाने में महती भूमिका निभाई। इस अवसर पर ठंडई, चाट, मिष्ठान एवं भोजन का भी आनंद लोगों ने लिया।


रिपोर्टर