भगवानपुर पुलिस ने दो शराब तस्कर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 18, 2026
- 74 views
संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भभुआं(कैमूर)-- भभुआ अनुमंडल के भगवानपुर क्षेत्र में पुलिस ने एक बार फिर शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को खबर मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी।
कार्रवाई के दौरान रास्ते में सोनम सिंह, पिता मुन्ना सिंह, ग्राम कसेर, थाना भगवानपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 10 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई। साथ ही उसकी टीवीएस अपाचे बाइक को भी जब्त कर लिया गया।
इसके अलावा उमापुर गांव में छापेमारी कर कमला राम, पिता स्वर्गीय राम सकल राम को गिरफ्तार किया गया। उसके घर की तलाशी के दौरान 6.300 लीटर अंग्रेजी शराब और 6.75 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई।
इसी मामले में एक अन्य आरोपी चंद्रशेखर कुमार, पिता सोमारू राम को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भभुआ भेज दिया गया।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।


रिपोर्टर