बिहार स्थापना दिवस पर जदयू युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव ने शुभकामनाएं देते हुए की प्रदेश वासियों की आभार व्यक्त

बिहार-- स्थापना दिवस के पावन अवसर पर जदयू युवा प्रकोष्ठ महासचिव आजाद सिंह राठौर ने समस्त प्रदेशवासियों सहित देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने ने कहा हमारा बिहार ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत का अद्भुत संगम है। यह वही धरती है जहाँ ज्ञान, तप और संस्कृति की अमूल्य धारा प्रवाहित हुई है। नालंदा और विक्रमशिला जैसे विश्वप्रसिद्ध विश्वविद्यालयों ने पूरे विश्व को ज्ञान का प्रकाश दिया। प्रदेश वासियों का अपार सहयोग और समर्थन है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में आज का बिहार तेजी से विकास और उन्नति की ओर अग्रसर है। शिक्षा, कृषि, उद्योग और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो रही है। यहाँ के परिश्रमी और प्रतिभाशाली लोग अपने कार्यों से पूरे देश में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। यह दिन हमें अपने गौरवशाली अतीत को याद करते हुए एक समृद्ध और विकसित बिहार के निर्माण का संकल्प लेने का अवसर देता है। आइए, हम सभी मिलकर अपने प्रदेश को आत्मनिर्भर, सशक्त और प्रगतिशील बनाने में योगदान दें। ईश्वर से प्रार्थना है कि हमारा बिहार निरंतर उन्नति के पथ पर आगे बढ़े और सुख, शांति एवं समृद्धि का प्रतीक बने। पुनः आप सभी को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएँ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट