शिवहर में चैती छठ की धूम: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने घाटों पर उमड़ा जनसैलाब

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर-- लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन आज पूरा शिवहर जिला भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। जिले के शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक, हर तरफ छठी मैया के गीतों की गूंज और श्रद्धा का माहौल है। तरियानी, डुमरी कटसरी, पूरनहिया सहित दुम्मा, हिरौता, मकसूदपुर, कररिया और लालगढ़ टोले पार कजरहां जैसे गांवों में श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ यह पर्व मना रहे हैं।

घाटों पर उमड़ी व्रतियों की भीड़

मंगलवार संध्या अर्घ्य के अवसर पर जिले के विभिन्न जलाशयों और छठ घाटों पर व्रतियों का हुजूम उमड़ पड़ा। शिवहर के प्रसिद्ध पछियारी पोखर और पुराना समाहर्ता आवास स्थित घाटों पर विशेष रौनक देखी गई। ढलते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रती आस्था के साथ तत्पर दिखीं।

सुरक्षा व्यवस्था: जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। हर प्रमुख घाट पर दंडाधिकारी (Magistrate) के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है,

हुआ सम्मान 

चार दिवसीय इस महापर्व का समापन बुधवार सुबह हुआ। बुधवार की सुबह जब सूर्य की पहली किरण धरती पर पड़ी, तब व्रती उदयीमान भास्कर को दूसरा अर्घ्य अर्पित कर,इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास पारणा के उपरांत संपन्न हुआ।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट