भव्य विदाई एवं स्वागत समारोह आयोजित


रोहतास।जिले के प्रसिद्ध एंडेवर कंप्यूटर सेंटर में 29 मार्च को पुराने छात्रों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह एवं नए छात्रों के स्वागत हेतु वेलकम सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह, सम्मान और स्नेह से सराबोर रहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसएस एजुकेशनल ट्रस्ट एंड वेलफेयर के चेयरमैन श्री एस.के. सिंह उपस्थित रहे। साथ ही एंडेवर क्लासेस के डायरेक्टर श्री गौरव सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के सफल संचालन की जिम्मेदारी एंडेवर कंप्यूटर सेंटर के डायरेक्टर श्री शशि रंजन के नेतृत्व में संपन्न हुई, जबकि मैनेजिंग डायरेक्टर अभिजीत रंजन ने महत्वपूर्ण सहयोग देते हुए आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

समारोह में प्रमुख रूप से सुधीर कुमार, कन्हैया कुमार, निशु कुमारी, अर्जुन कुमार, विशेश्वर कुमार, विष्णु तिवारी, गुलशन कुमार, शेषनाथ कुमार, रंजीत कुमार, सृष्टि कुमारी, काजल सिंह, सलोनी कुमारी, सुशील कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र एंड छात्रा उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की व्यवस्था को सुचारू रूप से संभाला। साथ ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान पुराने छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं नए छात्रों का गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए उन्हें वेलकम सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों—नृत्य एवं संगीत—ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि

“कड़ी मेहनत और निरंतर प्रगति ही सफलता की कुंजी है।”

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट