भारी मात्रा में शराब के साथ दो गिरफ्तार


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डिहरी आनसोन रोहतास।अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुसई टोला में पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने छापेमारी कर कुल 77.8 लीटर देशी शराब एवं 06 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है।इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान (1) किरण कुंवर, पति स्व० धर्मेन्द्र राम एवं (2) उज्जवल राम, पिता स्व० धर्मेन्द्र राम, दोनों निवासी ग्राम मुसई टोला, थाना अकोढ़ीगोला के रूप में हुई है।पुलिस द्वारा इस संबंध में कांड दर्ज कर लिया गया है तथा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

अकोढ़ीगोला थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट