मनीष कुमार शरण हुए सम्मानित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 29, 2026
- 4 views
पारसनाथ दुबे संवाददाता
डिहरी रोहतास।मानवाधिकार क्षेत्र में 20 वर्षों का सफल सफर पूरा करने पर गया में आयोजित एक विशेष समारोह में मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारतीय मानवाधिकार सामाजिक संरक्षण प्रशासनिक कार्यालय, गया जी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।
अपने दो दशक लंबे कार्यकाल में मनीष कुमार शरण, जो राष्ट्रीय मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं, ने आम जनता की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय और विभिन्न प्रदेश स्तर के मानवाधिकार आयोगों में अनेक शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ-साथ बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के राज्य मानवाधिकार आयोग शामिल हैं। उनकी पहल पर कई मामलों में त्वरित कार्रवाई हुई और पीड़ितों को न्याय मिला।
इस महत्वपूर्ण योगदान के सम्मान स्वरूप गया में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय मानवाधिकार सामाजिक संरक्षण के संस्थापक अभिजीत कुमार, गुजरात महिला संरक्षण की प्रदेश अध्यक्ष माधुरी शर्मा, बिहार के प्रदेश सचिव संतोष कुमार, जिला सचिव सह मीडिया प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा सहित कई गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने मनीष कुमार शरण के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


रिपोर्टर