ट्रांसफार्मर पर युवक की मौत


रोहतास। जिले के चेनारी थानाक्षेत्र अन्तर्गत डिहरियाँ पंचायत के बेद-खैरा गाँव के वार्ड पार्षद सदानंद तिवारी की विद्युत स्पर्शाघात से हुई मौत। परिजनों में मचा कोहराम। पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर कर रही है जाँच। घटना के संदर्भ में परिजनों से मिली ख़बर के अनुसार मृतक को आज संध्या सात बजे कुछ लोग बेद-खैरा गाँव से सटे डुमरी में ट्रांसफार्मर बनाने के लिए ले गये थे। मृतक जैसे ही ट्रांसफार्मर पर चढ़ा विद्युत करेंट प्रवाहित होने लगा, जिससे उसकी मौत हो गयी। अपने साथ मृतक को ले गये लोगों की तलाश पुलिस कर रही है,जिससे कि उसकी मौत की सच्चाई सामने आ सके। घटना की सूचना पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ0 नेहा कुमारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 दिलीप कुमार तथा चेनारी के थानाध्यक्ष और प्रखंड विकास पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुँच चुके हैं। शव अभी ट्रांसफार्मर पर ही लटका हुआ है। बिजली विभाग के अधिकारियों के आने का इंतजार किया जा रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट