साधारण परिवार से जूही कुमारी पढ़ाई कर 94.4 अंक लाकर जिला का बढ़ाया मान
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 30, 2026
- 47 views
मां बचपन में ही दुनिया छोड़ गई मामा के घर किया पढ़ाई
अनुमंडल संवाददाता सिंहासन सिंह यादव कि रिपोर्ट
भभुआ (कैमूर):- अनुमंडल के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के रामगढ़ स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा जूही ने दसवीं परीक्षा में शानदार 472 अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता और पूरे गांव का नाम रोशन किया है।
जूही का जीवन आसान नहीं रहा। उनकी माता स्वर्गीय गीता देवी का साया बचपन में ही उनके सिर से उठ गया था। इतने बड़े दुख के बावजूद जूही ने हार नहीं मानी। उन्होंने अपने ननिहाल में, अपने मामा राजेंद्र शर्मा के यहां रहकर पढ़ाई जारी रखी। सीमित संसाधनों और सामान्य परिवारिक परिस्थितियों के बावजूद जूही ने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया।
उनके पिता हरेंद्र शर्मा, जो मोहनिया प्रखंड के मुडहरिया गांव के निवासी हैं, ने भी अपनी बेटी की पढ़ाई में हर संभव सहयोग दिया। जूही की इस सफलता के पीछे उनके परिवार का त्याग, मामा का सहयोग और उनकी खुद की कड़ी मेहनत साफ झलकती है।
जूही दिन-रात मेहनत करती थीं और पढ़ाई के प्रति उनका समर्पण ही उनकी सफलता की कुंजी बना। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि अगर मन में दृढ़ निश्चय और कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो कोई भी मुश्किल रास्ता रोक नहीं सकती।
आज जूही कुमारी पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। उनकी सफलता उन सभी छात्रों के लिए एक संदेश है जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने सपनों को पूरा करने का साहस रखते हैं।


रिपोर्टर