धड़हर प्रीमियम लीग सीजन-3 का फाइनल: सखेलीपुर ने कुड़ारी को 65 रनों से हराकर जीती ट्रॉफी
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 30, 2026
- 77 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर):- स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत धड़हर अंतर्गत धनसराय गांव में आयोजित धड़हर प्रीमियम लीग सीजन-3 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सखेलीपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुड़ारी को 65 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
फाइनल मैच का उद्घाटन रामगढ़ के पूर्व प्रत्याशी श्री अजीत कुमार सिंह ने किया। टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने भाग लिया था, जिनमें सखेलीपुर और कुड़ारी की टीम फाइनल में पहुंची थी।
मुकाबले में कुड़ारी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सखेलीपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 149 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुड़ारी की टीम दबाव में नजर आई और मात्र 84 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस तरह सखेलीपुर ने 65 रनों से शानदार जीत दर्ज की।
मुख्य अतिथि अजीत कुमार सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर बब्बन लाल श्रीवास्तव, बृजेश यादव, घनश्याम राम, लवकुश यादव, बाच्चा यादव, पवन पांडे, शुभम पांडे, मंजीत यादव, सजीवन विश्वकर्मा, संतोष यादव, विमलेश यादव, शेखर यादव, अजीत कुमार, मंटू यादव, अंकित यादव, नन्हे पांडे, सत्येंद्र राय, बेचन राजभर, सतीश पासवान, सोनू यादव,अरुण राजभर, जितेंद्र पाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्टर