बेटियां किसी से कम नहीं, विद्यालय परिवार ने गर्मजोशी से किया स्वागत
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 31, 2026
- 25 views
कैमूर-- सोमवार का दिन जवाहरलाल नेहरू प्लस टू उच्च विद्यालय सेवापूरी फाखराबाद के लिए बडा हर्षोल्लास का दिन रहा। आज जहां एक तरफ सरकारी विद्यालयों में वर्ग एक से आठ तक छात्र-छात्राओं के बीच प्रगति पत्रक का वितरण किया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर जवाहरलाल नेहरू प्लस टू हाई स्कूल सेवापुरी फाखराबाद के वर्ग 9 की वार्षिक परीक्षा में प्रथम द्वितीय और तृतीय तथा बिहार माध्यमिक वार्षिक परीक्षा (वर्ग दशम) में विद्यालय में अव्वल आई छात्रा श्वेता कुमारी के सम्मान समारोह का आयोजन किया। बताते चलें की श्वेता कुमारी अमिरथा गांव के सरोज कुमार सिंह की बडी पुत्री है। शुरू से ही पढ़ने में उसकी तत्परता और लगन देखते ही बनती थी नतीजतन बिहार बोर्ड के जब परिणाम आए तो उसने 465 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम रैंक प्राप्त की । जो पूरे विद्यालय के लिए हर्ष का विषय रहा।विद्यालय के विज्ञान शिक्षक अभिषेक कुमार सिंह बच्चों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा की प्रतिभा ज्यादा समय तक कभी नहीं रह सकते और इस बच्ची ने उस मिथ्या को तोड़ दिखाया है, की अच्छा करने के लिए शहरों में ही रहना पड़ता है। आज गांव में भी सुविधा उपलब्ध हो गई हैं, जिसके माध्यम से बच्चे सरकारी विद्यालयों में अध्यनरत रहकर भी बेहतर से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं, जिसका जीता जागता उदाहरण यह बच्ची है, और बच्चियों ने यह कर दिखाया है। आप बिहार के टॉपर्स की बात कर ले तो रैंक वन रैंक 2 रैंक 3 में बच्चियों का बोलबाला है। आप कैमूर जिला के टॉप की बात कर ले उसमें भी बच्चियों का बोलबाला है और यह बच्ची श्वेता कुमारी हमारे विद्यालय में प्रथम रैंक प्राप्त कर विद्यालय की आभा में चार चांद लगा चूंकि है।यह बच्ची शुरू से होनहार व जिज्ञासु थी विज्ञान मे अच्छी समझ के कारण वार्षिक परीक्षा में विज्ञान विषय में उसने 94 अंक प्राप्त हुए हैं, जो विज्ञान के प्रति सजगता और जिज्ञासा को दर्शाता है । बातचीत के क्रम में उसने बताया कि आगे साइंस विषय से अभी आईएससी करने की प्रबल इच्छा है।जिसमें पूरा विद्यालय उसका सहयोग करने का आशा और उम्मीद के साथ उसे सतत आगे पथ पर अग्रसर होने के लिए शुभकामनाएं दी ।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र राय जी ने अंग वस्त्र देकर बच्ची को सम्मानित किया, तथा विद्यालय के वरीय शिक्षक मदन चौधरी ने उसे ट्रॉफी देकर सम्मानित किया, साथ ही साथ विद्यालय के प्लस टू की शिक्षिका प्रगति सिंह ने माल्यार्पण कर बच्ची का हौसला अफजाई किया गया ।
इसके उपरान्त वर्ग 9 में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान (निभा कुमारी,अंकिता कुमारी ,लवली कुमारी, अन्या कुमारी, भारती कुमारी, नजराना कुमारी) प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया । वर्गाध्यापक अजय गुप्ता के द्वारा बच्चों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया कार्यक्रम में शिक्षक संदीप कुमार,प्रियेस कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राहुल कुमार ,विवेक कुमार ,अजीत कुमार,अंचला कुमारी, स्तुती कुमारी, उषा कुमारी और पूरे विद्यालय परिवार की गरिमामय उपस्थिति रही।


रिपोर्टर