कुदरा में ग्रामीणों की सतर्कता से गौ तस्कर गिरफ्तार, दो पशु बरामद


रिपोर्ट संदिप कुमार 



कैमूर:- कुदरा थाना क्षेत्र में सोमवार को ग्रामीणों की सतर्कता से गौ तस्करी का एक मामला उजागर हुआ। ग्रामीणों ने पिकअप वाहन से ले जाए जा रहे एक गाय और एक भैंस को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, कुदरा निवासी रजत सिंह अपने दुकान जा रहे थे, तभी कुदरा ओवरब्रिज के पास उन्होंने एक पिकअप वाहन पर दो पशुओं को संदिग्ध अवस्था में लदा देखा। शक होने पर उन्होंने वाहन को रुकवाकर पूछताछ शुरू की। इसी दौरान आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए, जिनमें राहुल सिंह, रोशन कुमार, सुमन पाठक और गौरव सिंह सहित कई ग्रामीण शामिल थे।


पूछताछ के दौरान वाहन में सवार एक व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। वहीं, चालक और एक अन्य व्यक्ति से जब संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो ग्रामीणों ने तुरंत कुदरा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हैदर अली (25 वर्ष) पिता जब्बार हुसैन एवं जुम्मन कुरैशी (23 वर्ष) पिता मोहम्मद रियाजुद्दीन कुरैशी, दोनों निवासी ग्राम खुरमाबाद थाना चेनारी, जिला रोहतास के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों पशुओं को बरामद कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट