जनसुनवाई में सुनी गई आमजन की समस्‍याएं

राजगढ़ । जिला मुख्‍यालय पर प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आमजन की समस्‍याओं का निराकरण किया जाता है। आयोजित जनसुनवाई में कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, अपर‍ कलेक्‍टर श्री प्रताप सिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर श्री वीरेंद्र सिंह दांगी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

आयोजित जनसुनवाई में ग्राम गेहूंखेडी तहसील पचोर निवासी रचना कुवंर ने बताया कि आवेदिका के पति धर्मेन्‍द्र सिंह होमगार्ड पचोर थाने में पदस्‍थ रहते हुए दिनांक 14/11/2023 को एक्‍सीडेंट से मृत्‍यु हो गई। जिस पर कलेक्‍टर द्वारा होमगार्ड कमांडेंड राजगढ़ को आवश्‍यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम राजलीबे निवासी हजारीलाल ने बताया कि आवेदक की पैतृक भूमि रामगंज मण्‍डी से भोपाल रेल्‍वे लाईन में जाने के उपरांत आज दिनांक तक मुआवजा राशि नहीं मिली है। जिससे आवेदक को काफी परेशानी हो रही है। कलेक्‍टर द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व राजगढ़ को आवश्‍यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। तहसील पचोर निवासी कालूराम ने बताया कि आवेदक को आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। आवेदक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। कलेक्‍टर द्वारा सीएमओ पचोर को आवश्‍यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम करनवास निवासी निर्मला जाटव ने बताया कि आवेदिका को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आवेदिका के पति की मृत्‍यु हो गई है। आवेदिका मजदूरी कर बच्‍चों का पालन पोषण करती है। कलेक्‍टर द्वारा सीईओ जनपद राजगढ़ को आवश्‍यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम जामी तहसील ब्‍यावरा निवासी दुलीचन्‍द वर्मा ने बताया कि आवेदक को प्रधानमंत्री और मुख्‍यमंत्री किसान सम्‍मान निधि की राशि मिली है। जिससे आवेदक को काफी परेशानी हो रही है। कलेक्‍टर द्वारा तहसीलदार ब्‍यावरा को आवश्‍यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर 69 आवेदन प्राप्‍त हुए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट