विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह संपन्न


अनिल कुमार सिंह 

 ब्यूरो चीफ भोजपुर। वी.पी.एस पब्लिक स्कूल खननी कला भोजपुर में हमारे विद्यालय का वार्षिकोत्सव मार्च 2026 को बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 07:00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उसके बाद प्राचार्य महोदय ने सभी का हार्दिक स्वागत किया और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।


सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रार्थना गीत से लेकर नृत्य, समूह गान, नाटक, कविता पाठ और वाद्य वादनजैसी कई आकर्षक प्रस्तुतियाँ हुईं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि ने प्रेरणादायक भाषण देते हुए विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन का महत्व समझाया । वर्षभर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह दिन सभी के लिए यादगार, आनंदमय और प्रेरणादायी रहा ।

कार्यक्रम का उद्घाटन कर्ता (मुख्य अतिथि) श्री दुदुन सिंह जी जिला पार्षद, परशुराम मिश्रा, श्री विश्वनाथ पाण्डेय, जी के कर कमलों द्वारा द्विप प्रजलन के साथ किया गया 

विधालय संचालक -श्री अमन कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सर 

मंच संचालक - मिस रुवी कुमारी 

प्रिंसिपल - श्री मनोज पाठक जी

शिक्षक गण - विनोद सर ,बब्लु सर ,राजीव रंजन सर, विकास सर , मिस भारती कुमारी, मिस अंशु कुमारी,मिस सिता कुमारी,मिस अंजली कुमारी, मिस प्रियांशु कुमारी 

संस्कृतिक कार्यक्रम के संचालक - मिस मुस्कान कुमारी के द्वारा सुचारू रूप से संपन्न हुआ

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट