तेलकप पंचायत को मिला देश में दूसरा स्थान

रोहतास ।जिले के तेलकप ग्राम पंचायत ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए वर्ष 2025 के नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार के तहत ‘सर्वश्रेष्ठ पंचायत’ श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है

 यह उपलब्धि न केवल रोहतास बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है। मंत्री दीपक प्रकाश ने मुखिया अनीता टोप्पो, ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों एवं सभी ग्रामवासियों को बधाई दी। मंत्री ने कहा कि राज्य की पंचायतें, विशेषकर महिला नेतृत्व में, विकास के नए आयाम स्थापित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि तेलकप पंचायत द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना इस बात का प्रमाण है कि बिहार की पंचायतें तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट