एसडीएम ने की गैस को लेकर छापेमारी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 03, 2026
- 6 views
रोहतास।अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम के नेतृत्व में एवं प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, सासाराम, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, कोचस के उपस्थिति में सासाराम नगर एवं मुफस्सिल थानान्तर्गत कुल-07 (सात) रेस्टोरेन्ट/मिष्ठान भण्डारण स्थलों पर औचक छापामारी किया गया। छापेमारी के दौरान निम्न अनियमितता पायी गयी। छापामारी के दौरान कुल-10 (दस) यथा 07 (सात) इण्डेन एवं 03 (तीन) एच॰पी॰ घरेलू गैस सिलेन्डर जप्त किया गया। The green forest restaurant and cafe, Sasaram से कुल-02 (दो) इण्डेन घरेलू गैस सिलेन्डर एवं mumma cafe and family restaurant sasaram से कुल-03 (तीन) एच॰पी॰ घरेलू गैस सिलेन्डर जप्त किया गया।जप्त किये गये एल॰पी॰जी॰ घरेलू गैस सिलेण्डर कुल-05 यथा इण्डेन गैस सिलेण्डर-02 जिसपर 01 से 02 तक mark कर वजन करने पर क्रमशः 25.650 kg, 15.840kg को सर्वेशवरी गैस एजेन्सी फजलगंज, सासाराम एवं एच॰पी॰ गैस सिलेण्डर-03 जिसपर 01 से 03 तक mark कर वजन करने पर क्रमशः 16kg, 15.800kg, 21.630kg शहीद चन्द्रभूषण एच॰पी॰ गैस एजेन्सी, राजोखर कोटा, थाना-सासाराम को जिम्मेनामा पर सुरक्षित रखने सुपूर्द कराते हुये संबंधित रेस्टोरेन्ट/होटल संचालक के विरूद्ध प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, सासाराम द्वारा सासाराम मुफस्सिल थाना काण्ड-108/26, दिनांक 02.04.2026 को प्राथमिकी दर्ज किया गया।विभिन्न रेस्टोरेन्ट से जप्त शेष 05 (पाॅच) घरेलू गैस सिलेन्डर को रेस्टोरेन्ट संचालक को घरेलू गैस सिलेन्डर रेस्टोरेन्ट/होटल में उपयोग किये जाने के आलोक में उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गयी। संबंधित के द्वारा अपना घरेलू गैस उपभोक्ता कार्ड उपस्थापित किया गया, जिसके आलोक में स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में होटल/रेस्टोरेन्ट में घरेलू गैस का प्रयोग न करें, केवल व्यवसायिक गैस सिलेन्डर का प्रयोेग करें। उसके बाद जप्त सिलेन्डर को विमुक्त कर दिया गया। यह देखा गया कि बहुत सारे रेस्टोरेन्ट/होटल में गैस पाईप लाईन, चूल्हा, कोयला, तन्दुर आदि का प्रयोग किया जा रहा है, जो सराहनीय पहल है।


रिपोर्टर