एसडीएम की छापेमारी में 82 गिरफ्तार


रोहतास। जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल इलाके होटल रेस्टोरेंट में चल रहे अनैतिक देह व्यापार की जानकारी दावथ थाना या संझौली थाना की नहीं है।पिछले दो दिनों से बिक्रमगंज एसडीएम प्रभात कुमार की कार्रवाई में संझौली तथा दावथ थाना इलाके के मलियाबाग के होटल में जब छापामारी किया तो देह व्यापार में लिप्त करीब सैकड़ो लोगों को हिरासत में लिया गया।जो प्रमाण के लिए काफी है कि बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व वाले संझौली तथा दावथ थाना इलाके में चल रहे अनैतिक देह व्यापार की पुलिस को खबर नहीं।बिक्रमगंज अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि दावथ अंचलाधिकारी एवं उनके सुरक्षा कर्मियों के सहयोग से दावथ थाना इलाके में एक होटल में की गई छापामारी में 42 लड़की महिला 40 पुरुष कुल 82 को कब्जे में लिया गया। जबकि पिछले दिन बिक्रमगंज एसडीएम ने संझौली इलाके के होटल से भी आधा दर्जन को कब्जे में लिया था।ऐसे में बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में चलने वाले दावथ तथा संझौली थाना के कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जो बिक्रमगंज एसडीएम प्रभात कुमार की यह कार्रवाई प्रमाण के लिए भी काफी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट