शिवहर के बसहिया में खुला सर्फ की फैक्ट्री , पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी ने किया उद्घाटन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 04, 2026
- 10 views
शिवहर से ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर ----- जिला के पिपराही प्रखंड के बसहिया वार्ड -14 मे सर्फ की एक फैक्ट्री का शुभारंभ पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी ने फीता काटकर उद्घाटन किया है। उद्घाटन करने के उपरांत राजद नेता राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी ने बताया कि बसहिया वार्ड नंबर 14 में महबूब इलाही की द्वारा कपड़ा धोने का सर्फ की फैक्ट्री ब्रांड "तीन तारा" ब्रांड का मेरे द्वारा शुभारंभ किया गया है।
राजद नेता श्री बच्चू जी ने बताया है किसर्फ (डिटर्जेंट पाउडर) की फैक्ट्री में विभिन्न रसायनों को मिश्रित कर वाशिंग पाउडर बनाया जाता है। इसमें सल्फोनिक एसिड, सोडा ऐश, सॉल्ट (नमक), एस.एल.एस पाउडर, सुगंध और रंग मुख्य कच्चे माल होते हैं। इन सामग्रियों को मिक्सर, ग्राइंडर, और पैकिंग मशीन के माध्यम से मिश्रित और पैक किया जाता है। यह एक कम निवेश वाला, उच्च मांग वाला व्यवसाय है।


रिपोर्टर