शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Apr 11, 2026
- 605 views
राजगढ़ । कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के अभियान में तहसील खुजनेर के ग्राम कोड़िया जरगर में तहसीलदार खुजनेर के द्वारा राजस्व टीम एवं पुलिस प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त किया गया। जिसमें राजस्व के 20 पटवारी, 10 चौकीदार, पुलिस टीम, 50 लोगों के दल द्वारा 22 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जिसका बाजार मूल्य अनुमानित लगभग 1.25 करोड़ रुपए थी। उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर ग्राम पंचायत को सामुदायिक भवन, पीएम श्री शासकीय विद्यालय भवन एवं अन्य शासकीय कार्यालय के निर्माण हेतु सौंपा गया।


रिपोर्टर