प्रधान सीएसटीई द्वारा सासाराम स्टेशन का निरीक्षक


रोहतास।पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के प्रधान मुख्य संकेत एवं दूरसंचार अभियंता श्रीमती सविता गेडम द्वारा सासाराम स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में संरक्षा, परिचालन व्यवस्था तथा यात्री सुविधाओं का समग्र अवलोकन किया गया।


निरीक्षण के क्रम में डीएफसीसी तथा भारतीय रेल के ट्रैक के बीच सासाराम में स्थित प्वाइंट्स एवं उनके इंटरफेस व वहां ट्रैक की स्थिति की समीक्षा की गई। यह व्यवस्था रेल परिचालन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसके माध्यम से विभिन्न नेटवर्क के बीच ट्रेनों की आवाजाही सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होती है। प्रधान सीएसटीई ने सिग्नलिंग एवं प्वाइंट्स की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए संरक्षा मानकों के कठोर अनुपालन पर बल दिया।


इसके अतिरिक्त स्टेशन के पैसेंजर इमिनिटी सिस्टम एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। यात्रियों को बेहतर एवं सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए।

रिले कक्ष का भी निरीक्षण किया गया, जहां सिग्नलिंग प्रणाली से संबंधित उपकरणों की कार्यक्षमता एवं रखरखाव की समीक्षा की गई। यह कक्ष ट्रेनों के सुरक्षित संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रधान सीएसटीई ने उपकरणों के नियमित परीक्षण एवं उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। यह निरीक्षण निरंतर संरक्षित एवं सुचारु रेल संचालन सुनिश्चित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

मौके पर पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के चीफ सिग्नल इंजीनियर अतुल कुमार वर्मा,वरीय मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता डीडीयू विवेक सौरभ सहित कई वरिष्ठ इंजीनियर मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट