मौसम का मिजाज बदला दिन में हुआ अंधेरा
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 30, 2026
- 78 views
संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)-- जिला सहित प्रखंड में अचानक मौसम ने करवट ली और दिन में ही अंधेरा हो गया। चार बजे संध्या में आकाश में बदला बेरुख हुआ और देखते-देखते 4:40 बजे तेज आंधी के साथ घोर अंधेरा छा गया और पानी होना प्रारंभ हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर गुजरने वाले बड़े और छोटे वाहनो को चलने के लिए लाइट जलाना पड़ा। चारों तरफ अचानक बदले हुए मौसम से अपरा तफरी मच गई बाजार में और पशु चराने वाले लोग इधर-उधर छिपते और भागते हुए देखे गए। कही-कही छोटे-मोटे पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा। जिनके घर शादी और ब्याह के लिए बरात आने वाली थी उनका सजावट पूरी तरह से उखड़ गया तथा बहार बन रहे खान-पान के लिए जो व्यवस्था थी पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गई। तेज गर्मी से तो राहत मिली लेकिन पुनः धूप होने पर उमस होने की पूरी संभावना है जिससे कारण अनेको तरह के रोग के होने की संभावना बढ़ गई। रोजमर्रा की समान को खरीदने के लिए सायंकालीन बाजार आने वाले लोग और बाजार से घर जाने वाले लोग अस्त व्यस्त हो गए और रास्ते में भीगते रहे। समाचार लिखे जाने तक लिंक रोड में पेड़ गिरने से कहीं-कहीं आवागमन बाधित होने की सूचना मिल रही थी।


रिपोर्टर