डेहरी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुनील बॉस का निधन, शोक की लहर


रोहतास। शहर के सुप्रसिद्ध एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुनील बॉस का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।


डॉ. बॉस लंबे समय तक चिकित्सा सेवा में समर्पित रहे और अपने सरल स्वभाव, मानवीय दृष्टिकोण तथा उत्कृष्ट इलाज के लिए लोगों के बीच विशेष पहचान रखते थे। उन्होंने हजारों मरीजों की सेवा कर समाज में अपनी अलग छवि बनाई।


स्थानीय लोगों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।उनके निधन से चिकित्सा जगत एवं समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट