बुद्ध पूर्णिमा पर संत पैट्रिक स्कूल में मनाई गई बुद्ध जयंती

ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी-- भारत विकास परिषद, दक्षिण बिहार प्रांत की मगध शाखा द्वारा संत पैट्रिक स्कूल, नवागढ़ी गयाजी में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बुद्ध जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, स्वामी विवेकानंद एवं गौतम बुद्ध के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व शाखा अध्यक्ष श्री शिव कुमार शर्मा, श्री देव कुमार शर्मा एवं श्री रतन देव शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिक्षकों ने भगवान बुद्ध के आदर्श चरित्र पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।संस्कार संयोजक श्री मनोज कुमार ने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए अष्टांगिक मार्ग सही दृष्टि, सही संकल्प, सही वाणी, सही कर्म, सही आजीविका, सही प्रयास, सही जागरूकता और सही एकाग्रता—के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि इन सिद्धांतों के पालन से ही बोधिसत्व की प्राप्ति संभव है।

इसके साथ ही उन्होंने चार आर्य सत्य—दुःख, दुःख समुदय, दुःख निरोध एवं दुःख निरोध गामिनी प्रतिपदा पर भी विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। चर्चा के पश्चात बच्चों द्वारा बुद्ध के उपदेशों का वाचन किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् से एवं समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट