कैमूर में फ्लाईओवर के पास अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पोस्टमार्टम से होगा खुलासा
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 01, 2026
- 2 views
रिपोर्ट संदिप कुमार
कैमूर:-- कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव स्थित फ्लाईओवर ब्रिज के समीप शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और कुदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित किया। मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि मौसम में अचानक हो रहे बदलाव के कारण व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने से मौत हुई हो सकती है।
हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मृतक की पहचान करने का प्रयास जारी है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर भभुआ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना पुलिस के अनुसार, शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा जाएगा। पहचान नहीं होने की स्थिति में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है, वहीं पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।


रिपोर्टर