मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित


संवाददाता पारस नाथ दुबे।


 डेहरी रोहतास।गौतम बुद्ध टाउन हॉल नोखा-रोड,राजपुर में भाकपा माले तथा ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन के तत्त्वावधान में मजदूर-दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम आरंभ होने से पूर्व अमेरिका के शिकागो में हुए मजदूर आंदोलन में शहीद मजदूरों की शहीद-बेदी के समीप झंडोतोलन कर क्रांतिकारी श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आये भाकपा माले के जिला सचिव कामरेड अशोक कुमार बैठा ने शहीद मजदूरों के त्याग तथा कुर्बानी का स्मरण करते हुए कहा कि काम की अवधि कम करने की लंबी लड़ाई के बाद आठ घंटा काम,आठ घंटा आराम और आठ घंटा मनोरंजन का अधिकार प्राप्त हुआ। मालिकों द्वारा 18 से 20 घंटा काम लेने की प्रथा समाप्त हुई। उन्होंने कहा कि 1 मई का दिवस हम मजदूरों के लिए अंतरराष्ट्रीय तथा ऐतिहासिक दिन है। अशोक बैठा ने कहा कि आज देश भर में बड़े-बड़े वनक्षेत्र को उद्योगपतियों के हाथों बेचकर वहाँ की पर्यावरण-व्यवस्था तथा आदिवासी समाज को साम्राज्यवादी-पूँजीवादी खाई में धकेलकर मारने और उनके हक अधिकार संपत्ति को लूटना ही एकमात्र उद्देश्य रह गया है,जिसे भाकपा माले कभी भी पूरा नहीं होने देगा। इस मौके पर भगत सिंह छात्र नौजवान सभा के राज्य कमेटी सदस्य राहुल सम्राट ने कहा कि शिक्षा, रोजगार तथा मूलभूत अधिकार और सुविधाओं से वंचित करने की साजिश पूँजीवादी-साम्राज्यवादी व्यवस्था द्वारा की जा रही है तथा जनता का आर्थिक,राजनीतिक और सामाजिक शोषण कर कमजोर बनाने की व्यवस्था चलायी जा रही है,ताकि आम-अवाम को कंगाल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस साजिश को हम कभी भी सफल नहीं होने देंगे,इसके विरुद्ध हमारी लड़ाई मजदूरों के हित में जारी रहेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट