भभुआ में आंधी से अधिवक्ता शेड क्षतिग्रस्त, वकीलों को बैठने में परेशानी

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर-- जिला के भभुआ मे तेज आंधी-पानी के कारण जिला अधिवक्ता संघ परिसर में बने शेड को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे अधिवक्ताओं को बैठने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दिनांक 02 मई 2026 को आई तेज आंधी और बारिश के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) भभुआ के कैंपस स्थित अधिवक्ता शेड पर पेड़ की बड़ी टहनी गिर गई। इससे शेड का करकट (टिन) पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

शेड टूट जाने के कारण अधिवक्ताओं को अब खुले परिसर में बैठकर अपना काम करना पड़ रहा है। धूप और गर्मी के बीच काम करना उनके लिए कठिन हो गया है, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहा है।

जिला अधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर के पूर्व महासचिव मंटू पाण्डेय ने इस समस्या को गंभीर बताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि टूटे हुए पेड़ की टहनी को अभी तक वन विभाग द्वारा नहीं हटाया गया है।

मंटू पाण्डेय ने कहा कि यदि वन विभाग समय पर पेड़ की टहनी हटा देता, तो शेड की मरम्मत जल्द शुरू हो सकती थी। विभाग की देरी के कारण समस्या और बढ़ गई है

अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पेड़ की टहनी हटाई जाए और क्षतिग्रस्त शेड की मरम्मत करवाई जाए, ताकि वे फिर से सामान्य रूप से अपने कार्यस्थल पर बैठ सकें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट