557, 85 लीटर शराब के साथ एक बेलोनो कार जप्त चालक गिरफ्तार

दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडे की रिपोर्ट 

दुर्गावती (कैमूर):-- गुप्त सूचना के आधार पर दुर्गावती पुलिस ने बहेरा रेलवे लाइन के अंदर बनी अंडर पुल के पास से एक सफेद रंग की बलेनो कार को गिरफ्त में लिया। कार को रोक कर जब जांच की गई तो उसमें भारी मात्रा में शराब पाया गया जहां से कार समेत चालक को गिरफ्तार कर दुर्गावती पुलिस में थाने लाई। मिली सूचना के मुताबिक पुलिस8:30 बजे बहेरा रेलवे लाइन के पास गुप्त सूचना के आधार पर एक उजाला रंग की बलेनो कार  जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR07AQ3892 को गिरफ्त में लिया  जिसके अंदर से557.85 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त सोनू कुमार पिता अजय राय ग्राम दाउदपुर बगीचा थाना खगौल जिला पटना को गिरफ्तार किया । गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे के अनुसंधान में जुट गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट