विसैनीकला में सहयोग शिविर को सफल बनाने हेतु प्रशासन अलर्ट


संवाददाता पारसनाथ दुबे।


डिहरी आनसोन रोहतास।अकोढ़ीगोला प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत विसैनीकला में आयोजित सहयोग शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सफल आयोजन को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. रवि रंजन द्वारा किया गया, जबकि अंचलाधिकारी निधि ज्योत्सना की उपस्थिति में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि सहयोग शिविर से संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी आमजनों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण इसका लाभ प्राप्त कर सकें। साथ ही शिविर के दौरान आम जनता को होने वाली सुविधाओं, सरकारी योजनाओं के लाभ एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में भी जागरूक करने पर बल दिया गया।


प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने बताया कि सहयोग शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक सरल एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से आपसी समन्वय बनाकर शिविर को सफल बनाने की अपील की गई।


इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, प्रखंड स्तरीय अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट