मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार।
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 07, 2026
- 20 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डिहरी आनसोन रोहतास।डालमियानगर थाना कांड संख्या- 95/26, दिनांक- 07/05/2026, धारा- 115(2)/118(1)/109/352/351(2)/3(5) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त 1. सोनू कुमार, उम्र- 19 वर्ष, पिता- उमेश राम, 2. आशा देवी, उम्र- 40 वर्ष, पति- उमेश राम, दोनों निवासी- मथुरापुर थाना- डालमियानगर जिला- रोहतास एवं 3. ऊषा देवी उर्फ संजू देवी, उम्र- 21 वर्ष, पति- कंचन राम, निवासी- पाठक बिगहा थाना- जम्होर जिला- औरंगाबाद को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब ऊषा देवी उर्फ संजू देवी के पति कंचन राम अपने पुत्र एवं पुत्री को घर ले जाने के उद्देश्य से औरंगाबाद से अपनी बहन के साथ मथुरापुर पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही डालमियानगर थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा जा रहा है तथा मामले में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टर