टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने लगाया गाली गलौज का आरोप
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 07, 2026
- 3 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर):-- थाना क्षेत्र के जमुरनी गांव में स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा टीकाकरण किए जाने के दौरान उसी गांव का कन्हैया राम ने लाइन को तोड़ते हुए अपने बच्चों को टीकाकरण करने के लिए कहने लगा जिस पर स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा कहा गया की लाइन से आइए जिस पर भड़का कन्हैया राम ने स्वास्थ्य कर्मियों को गाली गलौज करने लगा और धमकाने लगा। काफि समझाने बुझाने के बाद भी नहीं माना। जिससे तंग आकर स्वास्थ्य कर्मियों ने थाने में प्राथमिक दर्ज कराई। आवेदन करता सी एच ओ गीता त्रिपाठी एनम कंचन कुमारी आशा कर्मी सहित लोगो ने एक साथ मिलकर थाने में आवेदन दे उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया।


रिपोर्टर