शनिवार को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 08, 2026
- 2 views
रोहतास। जिले में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर व्यवहार न्यायालय सासाराम परिसर से विक्रमगंज डिहरी तथा सासाराम तीनों अनुमंडल के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार जैन, सचिव कुमार कृष्णदेव, एडीएम ललित भूषण रंजन, डीटीओ राकेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ मणिराज रंजन,ओएसडी आशीष रंजन एसडीपीओ वन दिलीप कुमार आदि प्रशासन पुलिस के पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रथ रवाना किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार कृष्ण देव ने बताया कि जिले में इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत में 9 मई को परिवहन विभाग के भी जुर्माना बकाया टैक्स से लंबित मामले को भी राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटारा किया जाएगा। 18 बेंच के तहत सुलहनीय वादों को निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टेलीफोन मापतोल बैंकिंग बिजली भूमि अधिग्रहण वेतन भत्ते सेवानिवृत्ति लाभ उत्तराधिकार उपभोक्ता विवाद आदि ऐसे कई मामले को राष्ट्रीय लोक अदालत में 9 मई को जिले के तीनों अनुमंडल में निपटारा किया जाएगा।राष्ट्रीय लोक अदालत को न्यायिक विभाग के अलावा रोहतास प्रशासन पुलिस भी पूरी तरह से तत्पर है।


रिपोर्टर