शराब मामले का फरार तस्कर गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 08, 2026
- 91 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर):-- स्थानीय पुलिस ने शराब मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक तस्कर को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद भभुआ न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साधु कुमार उर्फ करण, पिता भोला पंडित, निवासी ग्राम फूल चक करंजा, थाना पिपलावन,नौबतपुर जिला पटना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी शराब तस्करी के एक मामले में फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद मेडिकल जांच कराकर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जानकारी के मुताबिक 2 अप्रैल 2024 को दुर्गावती पुलिस ने आरोपी को शराब मामले में गिरफ्तार किया था, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर हिरासत से फरार हो गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। अब गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुर्गावती थाने में शराब तस्करी का मामला पहले से दर्ज है। इसके अलावा पुलिस कस्टडी से फरार होने के मामले में भी उसके विरुद्ध एक अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


रिपोर्टर