आईपीएस विकास वैभव बने मगध रेंज के IG, रोहतास में जश्न का माहौल


संवाददाता पारसनाथ दुबे।


 डेहरी रोहतास।बिहार कैडर के चर्चित आईपीएस अधिकारी विकास वैभव को मगध क्षेत्र, गया का नया पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया गया है। उनके तबादले की खबर से रोहतास समेत पूरे मगध क्षेत्र में खुशी की लहर है। 2003 बैच के आईपीएस विकास वैभव, तेजतर्रार और जनप्रिय छवि के लिए जाने जाते हैं

नई पोस्टिंग मगध क्षेत्र, गया के IG बने। इससे पहले बिहार राज्य परियोजना परिषद में तैनात थे

रोहतास से नाता रोहतास SP रहते हुए 2009 में ऐतिहासिक रोहतासगढ़ किला पर पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इतिहास रचा था। ये उपलब्धि आज भी जिले के लिए गर्व का विषय है

अनुभव रोहतास, बगहा, पटना समेत कई जिलों में सेवाएं दे चुके हैं

नई जिम्मेदारी पर वरिष्ठ अधिवक्ता उमाशंकर पांडे उर्फ मुटुर पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता संतोष उपाध्याय, ददन पांडे, पत्रकार निर्मल पांडे, मोहन तिवारी, राम इकबाल सिंह, जितेंद्र पांडे, कृष्ण विजय दुबे, विनय मिश्रा उर्फ विनय बाबा राजेंद्र दुबे समेत कई लोगों ने बधाई दी है। 


लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में मगध क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी और पुलिस-जनता के बीच बेहतर तालमेल बनेगा।


विकास वैभव अपनी ईमानदार कार्यशैली और संवेदनशील व्यवहार के लिए बिहार में अलग पहचान रखते हैं। रोहतासवासियों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट