शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में पांच लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- May 18, 2026
- 92 views
बरसठी, जौनपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण, वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने अमादा फौजदारी की स्थिति उत्पन्न करने वाले पांच लोगों को हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह ने ग्राम बरसठी निवासी रामजतन मौर्य पुत्र अमरनाथ मौर्य (30 वर्ष) को शांति भंग की आशंका के मद्देनजर हिरासत में लिया। वहीं उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव ने ग्राम खरगापुर खोईरी में कार्रवाई करते हुए सरिता सरोज (28 वर्ष), शिवशंकर सरोज (55 वर्ष), कंचन सरोज (30 वर्ष) और दीपक सरोज (32 वर्ष) को पुलिस अभिरक्षा में लिया। सभी के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए चालान कर संबंधित न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव, आरक्षी सौरभ यादव, महिला आरक्षी शोभा और महिला आरक्षी रानी शामिल रहीं। बरसठी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों को बल मिला है।


रिपोर्टर