डेहरी में आधा दर्जन से अधिक कोचिंग सेंटर सील, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डिहरी रोहतास।जिला प्रशासन ने डेहरी में स्कूल टाइम में चल रहे आधा दर्जन से ज्यादा कोचिंग संस्थानों को बंद करा दिया। शिक्षा विभाग की टीम ने आज सुबह छापेमारी कर कार्रवाई की।

 सूचना मिली थी कि कई बच्चे स्कूल छोड़कर कोचिंग जा रहे हैं। सरकार की सख्त हिदायत है कि स्कूल टाइम में कोचिंग न चले।जांच में कई कोचिंग बेसमेंट में चलती मिलीं, जहां आग व अन्य आपात स्थिति के लिए सुरक्षा इंतजाम नहीं थे।

बिना रजिस्ट्रेशन ज्यादातर कोचिंग सेंटर बिना रजिस्ट्रेशन के ही चल रहे थे।


 सिर्फ पाली मोहल्ले में ही 5 कोचिंग सेंटर सील किए गए। ये सभी बिना मानक के संचालित हो रहे थे।


प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि फिलहाल नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी कोचिंग सेंटरों को बंद करा दिया गया है। विभाग की इस कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया है।


 सरकार बार-बार निर्देश देती है कि स्कूल के समय कोचिंग का संचालन न हो, ताकि बच्चों की स्कूली शिक्षा प्रभावित न हो।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट