लूटकांड में पांच गिरफ्तार


रोहतास। रोहतास पुलिस ने धौड़ाढ़ थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से करीब 44.79 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं। एसपी रोशन कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। मामले में रामेश्वर कुमार, सुदर्शन कुमार उर्फ टिटू, रवि कुमार उर्फ छोटू, नितिन कुमार और नंद कुमार सोनी को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ विप्लव कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त सामान भी बरामद किए गए हैं। कार्रवाई में धौड़ाढ़ थानाध्यक्ष अमित कुमार राय समेत पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट